फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी को नरवाना की गली और वार्ड के बारे में कुछ नहीं पता : रणदीप

Tue, 24 Sep 2024 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी28 : दनौदा गांव में बिनैन खाप के चबूतरे पर कार्यक्रम को संबोधित करते अभय चौटाला। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजय संकल्प रैली में बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर का अपमान करने के सवाल पर सोमवार को कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि उनको नरवाना की गली और वार्ड के बारे में कुछ नहीं पता है। भाजपा ऐसे ही किसी को भी बुला लेती है। योगी के बारे में मुझे सब असलियत पता है। ऊल-जलूल बात कर पहले यूपी को बहका लिया और अब हरियाणा को बहकाने चले हैं। यहां उसकी कोई चलने वाली नहीं है। रणदीप सुरजेवाला ने यह बात लोन गांव में जनसभा को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत में कही।
विज्ञापन

सैलजा के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर सुरजेवाला ने कहा कि लोग ऐसे ही अफवाह फैला रहे हैं। ऐसा कुछ नहीं है। सैलजा खुद नरवाना में 26 को आएंगी और जनसभा करेंगी। सुरजेवाला ने कहा कि नरवाना विधानसभा में पिछले 15 साल से कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। उसका मुख्य कारण यह रहा है कि जो भी विधायक यहां से बने, उन्होंने विकास कार्य करवाने में कोई रुचि नहीं दिखाई। नरवाना से दो बार इनेलो तो एक बार जजपा का विधायक बना। कांग्रेस के जिस उम्मीदवार को टिकट दिया था उनकी जमानत जब्त हो गई थी।

इनेलो की सरकार बनने पर हुड्डा के खिलाफ जांच होगी : अभय चौटाला

गांव दनौदा में एक जनसभा में इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस लगातार प्रचार कर रही है कि अभय सिंह भाजपा के साथ चल रहे हैं। शायद वह यह भूल गए हैं कि जब किसान आंदोलन चल रहा था तो अकेले ऐसे विधायक थे, जिन्होंने कुर्सी का त्याग कर दिया था। उस समय में पूर्व सीएम हुड्डा से बात की और कहा कि अगर भाजपा सरकार को गिराना है और किसानों का साथ देना है, तो चलो इस्तीफा देते हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन

अभय चौटाला ने कहा कि हुड्डा भाजपा की बी टीम हैं। वह भाजपा के साथ मिलकर हरियाणा प्रदेश को कमजोर कर रहे हैं। अगर मेरे पैर में राज की जूती फंस गई, तो इन दोनों पार्टियों की तसल्ली बैठा दूंगा। पिछले दस साल में जो भाजपा ने सत्ता में रहते हुए लूट मचाने का काम किया है, उसकी पाई-पाई का हिसाब किया जाएगा। हुड्डा ने किसानों की जमीन बेचकर बिल्डरों को सौंपी है, फिर भी भाजपा ने हुडा को जेल भेजने का काम नहीं किया। हुड्डा ने इनेलो सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला को जेल भेजने का काम किया था, जबकि वह बेकसूर थे। युवाओं को नौकरी देने के बाद हुड्डा ने जेल करवा दी थी। उन्होंने कहा कि वह सीएम बने तो हुड्डा की जगह तिहाड़ जेल होगी। उनकी वही कोठी होगी जिसमें चौ. ओमप्रकाश चौटाला थे।

23जेएनडी28 : दनौदा गांव में बिनैन खाप के चबूतरे पर कार्यक्रम को संबोधित करते अभय चौटाला। संवाद

23जेएनडी28 : दनौदा गांव में बिनैन खाप के चबूतरे पर कार्यक्रम को संबोधित करते अभय चौटाला। संवाद

23जेएनडी28 : दनौदा गांव में बिनैन खाप के चबूतरे पर कार्यक्रम को संबोधित करते अभय चौटाला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें