26जेएनडी17-राजकीय आईटीआई में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए स्टाफ सदस्य। स्रोत आईटीआ
जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सेवा पखवाड़े के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान की दीवारों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान योगेश, द्वितीय स्थान अनिल कुमार व तृतीय स्थान इमरान ने प्राप्त किया। प्राचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्र सेवा का उदाहरण है। विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। इस मौके पर जोगेंद्र सिंह श्योराण, नरेंद्र ढुल, सुरेंद्र खटकड़, नसीब खटकड़, मनदीप राज, साधु राम सांगवान, जयदेव व युद्धवीर भी मौजूद रहे।