-फोटो 82 : आईटीआई में विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराते जगदीश कुमार। स्रोत आईटीआई
बहादुरगढ़। झज्जर रोड पर स्थित आईटीआई में शनिवार को योग प्राणायिाम शिविर का आयोजन किया गया। योगाचार्य जगदीश कुमार सहवाग ने विद्यार्थियों को भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ समय अपने स्वास्थ्य के लिए भी निकालने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग से अनेकों बीमारियों का इलाज संभव है। उन्होंने बताया कि छात्रों को शुद्ध सात्विक एव संतुलित भोजन के लाभ के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को बाजार में मिलने वाले फास्ट-फूड से परहेज करने के लिए प्रेरित किया। योग से इंसान में परोपकार, संतुलन, एकाग्रता एवं स्थिरता कि भावना पैदा होती है। उन्होंने बताया कि राष्ट्र धर्म ही सर्वोपरि है। इस अवसर पर संस्थान के वर्ग अनुदेशक देवेंद्र नरवाल समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद