फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से शरीर रहता है स्वस्थ : संजीव

Sun, 21 May 2023 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा। हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला आयुष विभाग के तहत आयुष योग सहायकों की ओर से रूपगढ़ व्यायामशाला में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला आयुष अधिकारी डाॅ. जयदीप सिवाच और योग विशेषज्ञ गोविंदा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर 350 प्रतिभागियों समेत अनेक बच्चों, महिलाओं तथा पुरुषों ने भाग लिया। आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी शाहपुर के डाॅ. संजीव बिरवाल ने कहा कि योग से शरीर स्वस्थ रहता है। योग से हमें थायराइड, सर्वाइकल आदि बीमारियों से मुक्ति मिलती है। आयुष विभाग तथा सरकार द्वारा लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 21 जून तक चलेगा। कार्यक्रम में योग सहायक उषा, बबीता, सुनिता, रीना, प्रोमिला, संतोष, पूजा, नरेश और कुलदीप ने आसन व प्राणायाम करवाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें