फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: यशपाल सूरी फिर बने वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल के प्रधान

Wed, 14 Feb 2024 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी20: नवनियुक्त प्रधान यशपाल सूरी का अभिनंदन करते हुए वरिष्ठ नागरिक।  संवाद
विज्ञापन
सफीदों। वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल की बैठक मंगलवार को नागक्षेत्र सरोवर पर स्थित संस्था के कार्यालय में हुई। इस दौरान कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

संस्था के महासचिव ओमप्रकाश जून ने कार्यकाल का पूरा लेखाजोखा सौंपा। प्रधान यशपाल सूरी ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद प्रधान व कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा कर यशपाल सूरी को फिर से दो वर्ष के लिए प्रधान चुन लिया। इसके अलावा सरोज भाटिया को महिला प्रधान चुना गया। प्रधान यशपाल सूरी व महिला प्रधान सरोज भाटिया ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों ने उनके भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पूरे कार्यकाल के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के हितों में ज्यादा से ज्यादा काम किए जाएंगे। इस अवसर पर मंजू अरोड़ा, पुष्पा भाटिया, ओमप्रकाश जून, प्रेम तनेजा, हंसराज अनेजा, सुल्तान सिंह, देवराज अरोड़ा, इंद्र सिंह रोहिल्ला मौजूद थे।

13जेएनडी20: नवनियुक्त प्रधान यशपाल सूरी का अभिनंदन करते हुए वरिष्ठ नागरिक।  संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें