जींद। सीबीएसई द्वारा सत्र 2025-26 के 12वीं कक्षा के जारी परीक्षा परिणाम में पीएम श्री केंद्रीय स्कूल बुडायन के यश शर्मा ने 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कुमारी राशिका ने 89.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा विवेक ने 87.6 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।
13जेएनडी13: यश शर्मा।- फोटो : Archive