23जेएनडी16: परीक्षा में भाग लेते हुए विद्यार्थी। संवाद
सफीदों। भारत विकास परिषद सफीदों शाखा द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा का संयोजन विनय खर्ब ने किया। खंड सफीदों के 32 सरकारी व निजी विद्यालयों में आयोजित परीक्षा में 2245 छात्रों ने भाग लिया।
शाखा अध्यक्ष डाॅ. नरेश वर्मा ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय से दो विद्यार्थी कनिष्ठ वर्ग से और दो विद्यार्थी वरिष्ठ वर्ग से कंप्यूटर आधारित प्रश्नोत्तरी में प्रतिभागी होंगे। उन्होंने बताया कि भारत विकास परिषद् के संस्कार कार्यक्रम में इस प्रतियोगिता का बहुत महत्व होता है। हर वर्ष की तरह इस बार भी शाखा स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन 27 अक्तूबर को गांव रामपुरा स्थित बीएसएम स्कूल में होगा। उसके बाद प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता 10 नवंबर को सफीदों में ही किया जाएगा।