14जेएनडी26-पूजा-अर्चना करने परिवार सहित शिव मंदिर पहुंचे विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री। संवाद
उचाना। सावन माह में पहले सोमवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह ही श्रद्धालु मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे। प्राचीन शिव मंदिर उचाना कलां पुजारी राजू शर्मा ने बताया कि भगवान शिव की पूजा सावन माह में करने से विशेष लाभ मिलता है। भगवान शिव को सावन माह सबसे प्रिय होता है। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री भी अपने परिवार के साथ सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए पहुंचे।