28जेएनडी24-नागदेव मंदिर कहसून में पूजा करते हुए विधायक देवेंद्र अत्री। स्रोत ग्रामीण
उचाना। कहसून गांव के नागदेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने मनोकामना पूर्ति के लिए पूजा की। विधायक देवेंद्र अत्री भी परिवार के साथ मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे। दूर-दराज से भी श्रद्धालुओं ने माथा टेका। विधायक ने कहा कि मंदिर में पूजा कर खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। यह मंदिर नागदेवता के प्रति श्रद्धा, आस्था व विश्वास का पवित्र स्थान है।