फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: परशुराम जयंती पर पर चौक पर हुआ पूजन

विज्ञापन
फोटो परशुराम चौक पर पूजा अर्चना करते हुए। स्रोत राहगीर।
विज्ञापन
नरवाना। भारतीय सनातन संस्कृति के महानायक चिरंजीवी भगवान परशुराम की जयंती अक्षय तृतीया के अवसर पर शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर परशुराम चौक पर ब्राह्मण समाज व छत्तीस बिरादरी के लोगों ने एकत्रित होकर भगवान परशुराम को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में प्रसिद्ध समाजसेवी एवं शिक्षण संस्थान संचालक तेजपाल शर्मा व एडवोकेट राजेश शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम सनातन संस्कृति के महानायक हैं। वे त्याग, तपस्या, पराक्रम, शस्त्र-शास्त्र ज्ञान और पितृभक्ति के प्रतीक रहे हैं। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज को धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर पंडित वीरभान शर्मा ने शास्त्रोक्त विधि से पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में जयदेव बंसल, भगवान दास, शशिकांत शर्मा, नवीन शर्मा, सुशील शास्त्री, राजेश शर्मा, दर्शन, सुरेश शर्मा, अर्जुन शर्मा, आदित्य शर्मा, सुशीला शर्मा और दर्शना शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें