वीरवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन से चार दिन बारिश होने की संभावना है। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ गई है। अभी ज्यादातर किसान गेहूं को मंडियों में लेकर पहुंच रहे हैं तो कुछ किसानों ने अभी गेहूं की फसल नहीं काटी है। कृषि विभाग के एडीओ सुभाष चंद्र ने कहा कि बारिश होने पर किसानों की फसल को नुकसान हो सकता है। ऐसे में जिन किसानों ने अभी गेहूं की फसल नहीं काटी है, वे जल्दी से गेहूं की फसल काट लें।