17जेएनडी07: इंटर्नशिप कार्यशाला में मौजूद स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को नई शिक्षा नीति के तहत इंटर्नशिप पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के सूक्ष्म पहलू को समझने और कॅरिअर निर्माण में सहायक सिद्ध होती हैं। कार्यक्रम का संचालन एवं मुख्य संबोधन इंटर्नशिप समन्वयक डॉ. उपासना गर्ग ने किया। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति में इंटर्नशिप अब शिक्षा का अभिन्न अंग है, जो किताबी ज्ञान और कार्यस्थल के अनुभव के बीच की दूरी को मिटाता है। डॉ. उपासना बताया कि इससे आत्मविश्वास और टीम वर्क जैसे कौशल विकसित होते हैं। कार्यशाला में लगभग 150 छात्राओं ने भाग लिया और अपनी शंकाओं का समाधान किया। इस अवसर पर रेखा सैनी, डॉ. गीता गुप्ता और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संवाद