फोटो 10जेएनडी15-कार्यकर्ताओं के साथ इनेलो के जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह रेढू। स्रोत कार्यकर्ता
जींद। इनेलो जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता विजेंद्र सिंह रेढू ने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल सम्मान दिवस समारोह के निमंत्रण के लिए इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों का दौरा करेंगे। इस बार सम्मान दिवस समारोह मेवात में आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रदेशभर से लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को अभय चौटाला जुलाना हलके में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें नूंह मेवात पहुंचने का निमंत्रण देंगे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा भी मौजूद रहेंगे। बैठकों में मौजूदा राजनीतिक हालात और पार्टी की आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। संवाद