फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: काम करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत

Thu, 27 Jul 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। ढाठरथ गांव में मंगलवार देर शाम को ट्रांसफार्मर रखते समय बिजली का तार छूने से मजदूर करंट लगने से झुलस गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि ट्रांसफार्मर रखने के लिए ठेकेदार ने लाइन का परमिट लिया हुआ था, लेकिन बिजली कर्मचारियों की लापरवाही से लाइन चालू थी और उसमें करंट दौड़ रहा था। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी पिंकी की शिकायत पर भूरायण निवासी ठेकेदार दौलतराम, बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता कपूर सिंह और लाइनमैन धर्मेंद्र और अंजीत के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक मुआना गांव निवासी 39 वर्षीय रिंकू था।
मुआना गांव निवासी रिंकू दस सालों से ठेकेदारी के तहत बिजली निगम में मजदूरी करता था। मंगलवार को वह गांव के ही नरेश, रजाना कलां निवासी सतपाल के साथ ढाठरथ गांव में खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए गए हुए थे। इसको लेकर भूरायण गांव निवासी ठेकेदार दौलतराम ने ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान परमिट लिया हुआ था। जहां पर रिंकू और दो लाइनमैन मौके पर थे। उन्होंने खराब ट्रांसफार्मर बदल दिया था जबकि रिंकू पोल पर चढ़कर तार जोड रहा था।अचानक रिंकू द्वारा लिया गया तार ऊपर से गुजर रही तार से छू गया, जिससे रिंकू को जोर का करंट लगा और वह नीचे आ गिरा। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह लड़की और दो लड़कों का पिता था। प्रभारी बीरबल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतक की पत्नी की शिकायत पर भूरायण निवासी ठेकेदार दौलतराम, कनिष्ठ अभियंता कपूर सिंह, लाइनमैन धर्मेंद्र और अंजीत के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें