जींद। बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सप्लाई देने के लिए निगम सर्कल ने 33 केवी के 19 सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने का कार्य शुरू कर दिया है। क्षमता बढ़ने के बाद सब स्टेशनों के अधीन आने वाले उपभोक्ताओं को पूरी वोल्टेज के साथ बिजली सप्लाई मुहैया होगी। यह कार्य मई के अंत पूरा हो जाएगा। इस पर लगभग 110 करोड़ 14 लाख की राशि खर्च होगी। इससे आठ सब स्टेशनों की क्षमता 30 एमवीए और नौ सब स्टेशनों की क्षमता 22.5 एमवीए बढ़ जाएगी।
प्रोजेक्ट के चलते 33 केवीए नगूरां की 25 एमवीए और 33 केवीए खरल की क्षमता 20 एमवीए हो जाएगी। 33 केवीए के 19 सब स्टेशनों पर 110 से ज्यादा फीडर हैं, जिनसे 155 के लगभग गांव जुड़े हुए हैं। इन 155 गांवों के बिजली उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से बिजली सप्लाई मुहैया होगी। बिजली उपभोक्ताओं को फ्यूज उड़ने, तार जलने, कंडक्टर और ट्रांसफार्मर जलने जैसी समस्याओं से नहीं जूझना पड़ेगा। क्योंकि सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ने के बाद ट्रांसफार्मरों पर लोड नहीं बढ़ेगा, इसके कारण फ्यूज उड़ने, तार, कंडक्टर और ट्रांसफार्मर जलने की नौबत नहीं आएगी और बिजली सप्लाई सुचारू रूप से चलेगी।
इन सब स्टेशनों की बढ़ेगी क्षमता
सब स्टेशन
पहले
अब
33 केवी छात्तर
20 एमवीए
30 एमवीए
33 केवी धमतान
20 एमवीए
30 एमवीए
33 केवी गांगोली
20 एमवीए
30 एमवीए
33 केवी पिपलथा
20 एमवीए
30 एमवीए
33 केवी उचाना कलां
20 एमवीए
30 एमवीए
33 केवी संगतपुरा
20 एमवीए
30 एमवीए
33 केवी बुढ़ाखेड़ा
10 एमवीए
22.5 एमवीए
33 केवी ईक्कस
10 एमवीए
22.5 एमवीए
33 केवी कोयल
10 एमवीए
22.5 एमवीए
33 केवी सेक्टर-9 सफीदों
10 एमवीए
22.5 एमवीए
33 केवी बरटा
10 एमवीए
22.5 एमवीए
33 केवी सुलहेड़ा
10 एमवीए
22.5 एमवीए
33 केवी सिंघवाल
10 एमवीए
22.5 एमवीए
33 केवी सीआरएसयू जींद
10 एमवीए
22.5 एमवीए
33 केवी बधाना
10 एमवीए
22.5 एमवीए
33 केवी नगूरां
19.3 एमवीए
25 एमवीए
33 केवी खरल
10 एमवीए
20 एमवीए
33 केवी पिंडारा
26.3 एमवीए
30 एमवीए
33 केवी मनोहरपुर
26 एमवीए
30 एमवीए
33 केवी 19 सब स्टेशनों के अधीन आते हैं 155 गांव
निगम के 33 केवीए के 19 सब स्टेशनों के अधीन लगभग 155 गांव आते हैं। इनमें छात्तर, धमतान साहिब, गांगोली के अधीन आठ-आठ फीडर हैं। पिपलथा व नूगरां पर दस-दस, उचाना कलां, संगतपुरा, बुढ़ाखेड़ा, ईक्कस, सिंघवाल, सीआरएसयू, बधाना, खरल के अधीन आठ-आठ फीडर हैं। कोयल के अधीन छह, सेक्टर-9 सफीदों के अधीन दस, बरटा के अधीन आठ और सुलहेड़ा के अधीन आठ फीडर हैं। पिंडारा और मनोहरपुर पर भी 12-12 फीडर हैं।
गर्मी के दिनों में आती है ज्यादा दिक्कतें
इन 33 केवी सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने की काफी समय से मांग की जा रही थी। इन सब स्टेशनों पर लगभग ग्रामीण क्षेत्र ही आता है। गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ़ने से तार, ट्रांसफार्मर, कंडक्टर जलने की निगम के पास शिकायतें आती रहती थी। वहीं फ्यूज उड़ना तो आम बात थी, इससे बिजली बाधित हो जाती थी। कई बार तो रात के समय ट्रांसफार्मर और कंडक्टर जलने की घटना हो जाती थी, इससे पूरी रात बिजली गुल रहती थी। इसके कारण ग्रामीणों को ज्यादा परेशानी होती थी और बच्चे तथा बुजुर्ग को रातभर सो भी नहीं पाते थे। अब इस प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
जिले के उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सप्लाई मुहैया करवाने के लिए 33 केवी के 19 सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने का कार्य शुरू हो चुका है। यह कार्य मई के अंत तक लगभग पूरा हो जाएगा। क्षमता बढ़ने के बाद बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली मुहैया होगी।
- कुलदीप मोर, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम जींद