20जेएनडी12 : करेला गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में जरूरतमंद छात्रों को गर्म वस्त्र इत्यादि
जुलाना। करेला गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में वीरवार को एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें समाजसेवी एडवोकेट भीम सिंह कौशल की ओर से विद्यालय के जरूरतमंद बच्चों को ऊनी कपड़े और जूते वितरित किए गए। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य कृषण कुमार रहे। उन्होंने कहा कि किसी भी जरूरतमंद की मदद करना पुण्य का काम है। खासकर राजकीय विद्यालयों में पढ़ रहे जरूरतमंद बच्चों को यदि समय पर किसी तरह का सहयोग मिलता है तो यह उनके लिए और भी बेहतर होता है। मुख्य शिक्षक कृष्ण कुमार ने विद्यार्थियों से आह्वान करते हुए कहा कि वे पढ़ाई में अपना मन लगाएं। इस मौके पर गांव के सरपंच सोनू, करेला डेरा के महंत शिवनाथ, सुरेश शर्मा और सुरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।