51 मानसरोवर पार्क में हुए महिला योग शक्ति दिवस कार्यक्रम में शामिल अतिथि व आयोजक। स्रोत: आयोजक
रोहतक। मानसरोवर पार्क में भारतीय योग संस्थान की रोहतक इकाई की ओर से महिला योग शक्ति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निर्मला ने की। प्रांतीय प्रधान ओमप्रकाश, सुशीला देवी, रामपाल गोयल, सरला चौधरी, विवेक भाटिया, रोशनी, धर्म कौर व मुकेश आदि ने दीप जलाया। मातृशक्ति की ओर से भजन, देशभक्ति गीत आदि प्रस्तुत किया गया। प्रांतीय प्रधान ने ध्यान की साधना कराई। जिला इकाई संयोजक विवेक भाटिया ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन रजनी मनचंदा और अंजू तागरा ने किया। शांति पाठ से कार्यक्रम का समापन हुआ।
संवाद