फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन के इस्तेमाल से महिलाओं की आय में होगी वृद्धि : डॉ. मिड्ढा

Thu, 07 Mar 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को डीआरडीए में लखपति दीदी महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जींद के विधायक डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की, जबकि अध्यक्षता नगर परिषद की चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने की।
विज्ञापन

महासम्मेलन में उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के वर्चुअल संबोधन से जोड़कर सुनाया गया। विधायक ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने महिलाओं के कल्याण के लिए बहुत योजनाएं चलाई हैं। सरकार ने महिलाओं के लिए हर घर नल योजना चलाई है। हर घर शौचालय का निर्माण तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तह तहत लोगों को छत मुहैया करवाई है। सरकार का प्रयास है कि महिलाएं अधिक से अधिक आत्मनिर्भर बने, इसके लिए परिकल्पना को साकार करते हुए जिले की रेनू खटकड, पूजा, गीता, पूनम देवी, सीमा समेत छह महिलाओं को ड्रोन का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगभग 15 लाख रुपये की लागत के प्रति महिला को ड्रोन व अन्य संसाधन मुहैया करवाकर उनके आय में वृद्धि करने के प्रयास किए हैं। नगर परिषद की चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राजनीतिक दृष्टि से महिलाओं को चुनाव में 33 प्रतिशत की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए आरक्षण देने का काम किया है। इस अवसर पर डीसी मोहम्मद इमरान रजा व जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें