09जेएनडी15-नागरिक अस्पताल उचाना में लगे कैंप में पहुंचे डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल। स्र
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उचाना। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के दस साल पूरे होने पर मंगलवार को नागरिक अस्पताल में विशेष स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सिविल सर्जन रमेश पांचाल ने शिरकत की। शिविर में 58 गर्भवतियों के साथ-साथ 200 से अधिक महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। डॉ. रमेश पांचाल ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। पिछले दस वर्षों में इस अभियान ने लाखों महिलाओं को लाभ पहुंचाया है। इस दौरान डॉ. सुशील गर्ग, डॉ. राजेश मित्तल, डॉ. गीता ढांडा, डॉ. सरिता, शकुंतला, निशा और सुमन मौजूद रही। संवाद