फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिलेगा 3 लाख तक ऋण

Thu, 10 Jul 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा सरकार की ओर से विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार योजना चलाई जा रही है। इसके तहत हरियाणा महिला विकास निगम की ओर से विधवा महिलाओं को स्वरोजगार के लिए तीन लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि इस योजना में सिलाई सेंटर खोलने, ब्यूटी पार्लर चलाने, घर में दुकान खोलने, पापड़-अचार बनाने जैसे काम शुरू कराए जाते हैं। पात्र महिला को बैंक के माध्यम से लोन दिलवाया जाता है। आवेदक महिला हरियाणा की स्थाई निवासी होनी चाहिए और उसकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए। डीसी ने बताया कि इस योजना में बैंक लोन की 50 हजार रुपये तक की ब्याज राशि महिला विकास निगम की ओर से वहन की जाती है। जरूरतमंद महिलाएं इस योजना की अधिकारी जानकारी लेने के लिए हरियाणा महिला विकास निगम कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर आकर संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें