10जेएनडी09-कैरखेड़ी गांव में बच्चों का टीकाकरण करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत स्वास्थ्यकर्मी
जींद। कैरखेड़ी गांव की आंगनबाड़ी में नवजातों व गर्भवतियों को टीके लगाए गए। टीकाकरण सब सेंटर रुपगढ़ की स्वास्थ्य टीम मुकेश रानी, मूर्ति देवी व देवीराम कौशिक ने किया। स्वास्थ्यकर्मी देवीराम कौशिक ने टीकाकरण समय सारणी बारे समझाते हुए महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पोलियो की बूंदे पोलियो होने से बचाती है। विटामिन ए रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि गर्भवती को टेटनेस का पहला टीका जल्दी से जल्दी लगवाना चाहिए। इस मौके पर अनीता, राजरानी, यशवंती, कौशल्या, कृष्णा, कृष्णा, रेखा, सुमन, कविता, किताबो, अन्नू, मीना व पिंकी भी मौजूद रही। संवाद