फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की समाज में अहम भूमिका : डॉ. अंजना लोहान

विज्ञापन
06जेएनडी07-गुरुसर गांव में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती छात्राएं। स्रोत कॉलेज - फोटो : mathura
विज्ञापन
नरवाना। उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत सनातन धर्म महिला महाविद्यालय की एनएसएस स्वयं सेविकाएं और अन्य छात्राओं ने गांव गुरुसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सरपंच गीतांजलि की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजना लोहान ने छात्राओंं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की समाज में अहम भूमिका है। महाविद्यालय की छात्राओं ने नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।गुरुसर गांव की महिला सरपंच गीतांजलि ने गांव की होनहार छात्राओं और महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रवक्ता डॉ. शालू सचदेवा, एनएसएस प्रभारी मूर्ति जागलान भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें