फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दोवाल टोल प्लाजा पर कर्मिक अनशन पर बैठी महिलाएं, टोल प्लाजा पर बढ़ी किसानों की भीड़

विज्ञापन
बाइक रैली निकालते युवा। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
कृषि कानूनों को रद्द किए जाने की मांग को लेकर चल रहेे किसान आंदोलन के गांव-गांव तक प्रचार करने के लिए रविवार को युवाओं ने नरवाना के गांवों में बाइक रैली निकाली। युवा बाइक रैली लेकर टोल प्लाजा पर भी पहुंचे। यह बाइक रैली अलग-अलग जोन से अलग-अलग गांवों में निकाली गई। बाइक रैली के दौरान युवाओं ने किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। दूसरी ओर बद्दोवाल टोल प्लाजा पर शुरू किए गए कर्मिक अनशन में रविवार को पांच महिलाओं और युवतियों ने बागडोर संभाली। इनमें डिंपल, दीपिका, ज्योति, रितु व पूनम शामिल हुईं। रविवार को भी भारी संख्या में किसानों ने टोल प्लाजा पर पहुंच कर धरना दिया। गायक नरेश हैबतपुर ने गीत गाकर किसानों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने अपने गीत के माध्यम से कहा कि राकेश टिकैत नहीं रोया, देश का किसान रोया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें