फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पेयजल किल्लत को लेकर नगूरां निंबरान पट्टी की महिलाओं ने जताया रोष

विज्ञापन
10जेएनडी33: नगूरां गांव में पेयजल किल्लत को लेकर रोष जताती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
अलेवा। नगूरां निबंरान पटटी में पेयजल किल्लत को लेकर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पर्याप्त पेयजल नहीं मिलने के कारण कालोनी के लोगों में जनस्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष है। महिलाओं ने सोमवार को जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के प्रति रोष जताया।
विज्ञापन

पेयजल किल्लत को लेकर विरोध जता रही महिला निशु, कमलेश, रानी, सुनिता, मुकेश, गीता ने बताया कि उनकी कालोनी में काफी दिनों से पेयजल की समस्या बनी हुई है। अधिकारियों व कर्मचारियों को कई बार जलघर में पहुंचकर मामले को लेकर अवगत करवा चुके है। लेकिन अधिकारियों तथा कर्मचारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती। उन्होंने बताया कि नगूरां स्थित जलघर के कर्मियों द्वारा मुश्किल से एक या दो घंटे ही सुबह के समय पेयजल सप्लाई दी जाती है जोकि कालोनी के लोगों के लिए पर्याप्त नहीं है। पेयजल सप्लाई के दौरान आगे पड़ने वाले घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जिसके कारण कालोनी के लोगों को बिना पेयजल के ही काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कालोनी की महिलाएं भीषण गर्मी में पेयजल के लिए दूर-दराज क्षेत्रों का रूख कर रही है। कालोनी की महिलाओं ने जन स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से जल्द से जल्द कालोनी में पेयजल किल्लत को दूर करने की मांग की है।

कालोनी में जल्द होगी पेयजल की किल्लत दूर : जेई

जलापूर्ति विभाग के जेई रोहित ने बताया कि मामले को लेकर कर्मचारियों से बात कर कालोनी की महिलाओं की पेयजल किल्लत को जल्द दूर किया जाएगा। गर्मी के मौसम में लोगों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचे इसके लिए विभाग की तरफ से भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। नगूरां गांव स्थित कालोनी के लोगों की भी पेयजल की किल्लत को जल्द दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें