21जेएनडी05-नरवाना रोड पर होटल संचालक के खिलाफ धरना स्थल पर कीर्तन कर रोष जताती हुई महिलाएं। स्र
जींद। नरवाना रोड स्थित एक निजी होटल में अनैतिक कार्य के रोष स्वरूप महिलाओं ने धरने पर कीर्तन कर विरोध जताया। कॉलोनी निवासियों ने कहा कि यहां कथित होटल में व्यापार की आड़ में वेश्यावृत्ति को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे बच्चों पर भी गलत प्रभाव पड़ता है। इसके विरोध में नगरवासी पहले भी 14 जनवरी 2024 को पुलिस को उचित कार्रवाई करने के लिए शिकायत की थी। इसके लिए लगभग 10 दिन तक आसपास के नगर वासियों ने धरना भी दिया था। इसके बाद 18 जून 2024 और 24 जून 2024 को भी दोबारा पुलिस को शिकायत दी गई लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके विरोध में पिछले 11 महीने से होटल के सामने ही नरवाना रोड पर नगर वासियों का धरना चल रहा है।