फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हरियाली तीज पर जयंती देवी मंदिर में झूली महिलाएं

विज्ञापन
फोटो 16जेएनडी28-तीज पर्व पर जयंती देवी मंदिर में झूलती हुई महिलाएं। स्रोत श्रद्धालु
विज्ञापन

विज्ञापन
जींद। जिलेभर में हरियाली तीज पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर में लोगों ने पेड़ों में झूले डालकर परिवार के साथ तीज पर्व का आनंद लिया। महाभारतकालीन जयंती देवी मंदिर में दोपहर बाद महिला श्रद्धालुओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर परिसर में लगाए गए झूलों पर महिलाओं ने लोकगीत गाते हुए झूला झूला और खुशियां मनाई। मंदिर की ओर से श्रद्धालुओं के लिए गोलगप्पे और दही-बल्ले का भंडारा भी लगाया गया। महिलाओं के लोकगीत और हंसी-ठिठोली से मंदिर परिसर गुलजार रहा। कार्यक्रम मंदिर पुजारी नवीन शास्त्री के सान्निध्य में हुआ। नवीन शास्त्री ने बताया कि तीज पर्व के अवसर पर सुबह विशेष पूजा-अर्चना कर मानव शांति और समृद्धि की प्रार्थना की गई। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार मिलजुलकर मनाने से आपसी भाईचारा और खुशियां बढ़ती हैं। मंदिर में हर वर्ष तीज पर्व सामूहिक रूप से मनाया जाता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें