महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी के मोबाइल नंबर पर बार-बार वीडियो कॉल कर परेशान करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला थाना पुलिस को हरियाणा राज्य महिला आयोग पंचकूला की सदस्य सुमन बेदी ने दी शिकायत में बताया कि एक विनोद नाम का युवक उसके मोबाइल फोन पर कई माह से वीडियो कॉल कर रहा है। ऐसा करने पर उसको समझाया भी गया था, लेकिन वह बार-बार वीडियो कॉल कर परेशान कर रहा है। उसने आरोप लगाया कि नरवाना में भी उक्त युवक ने उसका कई बार पीछा किया। जांच अधिकारी एएसआई मोनिका बताया कि शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वीडियो कॉल करने के आरोपी युवक की पहचान कर ली है। वह युवक रोहतक जिले के गांव मायना निवासी विनोद है। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।