फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बस में महिला की सोने की चेन और लॉकेट चोरी

Sun, 12 May 2024 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बस में सवार बुजुर्ग महिला की सोने की चेन व लॉकेट चोरी हो गया। पुलिस ने इस मामले में दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में सफीदों के वार्ड 4 निवासी 64 वर्षीय बिमला रानी ने कहा कि वह 10 मई को शाम पौने 5 बजे जींद बस स्टैंड से बहादुरगढ़ जाने वाली बस में सवार हुई तो उसके साथ दो अन्य महिलाएं भी चढ़ीं। जींद से चलने के बाद महिलाओं ने उसके गले से दो तोले की सोने की चेन, चार ग्राम का सोने का लॉकेट तोड़ लिया। रास्ते में जब बस रुकी तो दोनों महिलाएं उतर गईं। एएसआई रणबीर सिंह ने कहा कि शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें