जींद। शहर के डेढ़राज मोहल्ले में संदिग्ध हालात में एक महिला का शव घर में फंदे पर लटका मिला। शव की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका के मायका पक्ष को सूचना दे दी है। मायका पक्ष के बयान होने के बाद ही पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। फिलहाल मृतका के शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। पंजाब के पटियाला शहर निवासी हरप्रीत की 25 वर्षीय पत्नी सोनम ने 20 मार्च को ही डेढ़राज मोहल्ले में मकान किराये पर लिया था। वह मकान में अकेले रह रही थी। सोनम का शव शुक्रवार को कमरे में फंदे पर लटकता पाया गया। शव की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई ओर शव को फंदे से उतारकर नागरिक अस्पताल मे पहुंचाया गया। लखनऊ यूपी निवासी सोनम की शादी पटियाला निवासी हरप्रीत के साथ हुई थी। दोनों के बीच अनबन के चलते सोनम यहां किराये पर रहने आई थी। इसकी सूचना मायका पक्ष को दे दी गई है। मायका पक्ष के बयानों के आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। शहर थाना प्रभारी विरेंद्र ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतका के मायका पक्ष को सूचना दे दी गई है। उनके बयानों के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।