जींद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से काम के लिए जींद आई महिला लापता हो गई। सदर थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उनकी पत्नी 7 नवंबर को काम के लिए शहर में आई थी, लेकिन वह लौटी नहीं। उन्होंने अपने स्तर पर तलाश की, पर पता नहीं चला। सदर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद