फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिला का हरिद्वार, देहरादून तथा मसूरी ले जाकर किया यौन शोषण

Fri, 21 Jul 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। जुलाना थाना क्षेत्र के युवक ने अपने ही गांव की महिला को नशीला पदार्थ देकर उसका अपहरण कर लिया। फिर महिला और उसके बच्चों को उत्तराखंड के शहरों में ले गया, जहां पर युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। युवक ने महिला की अश्लील वीडियो बना ली और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसका लगातार यौन शोषण किया। महिला थाना पुलिस ने युवक और उसके पिता के खिलाफ अपहरण कर यौन शोषण अपहरण नशीला पदार्थ देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जुलाना थाना क्षेत्र की एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 20 जून को किसी कार्य से बच्चों समेत गांव पिंडारा आई हुई थी। जहां पर उसे गांव का ही एक युवक मिल गया। उसने उसे चाय में नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद आरोपी उसे तथा उसके बच्चों को हरिद्वार ले गया, जहां पर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। फिर उसे देहरादून तथा मसूरी ले गया, जहां पर उसका लगातार यौन शोषण किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। घर वापस आने पर आरोपी के पिता को जब इस घटना के बारे में बताया तो उन्होंने भी किसी को बताने पर उसे धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी रीना ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवक और उसके खिलाफ नशीला पदार्थ देकर अपहरण करने, यौन शोषण, धमकी देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें