फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से किया दुष्कर्म

Tue, 08 Aug 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। सफीदों क्षेत्र के एक गांव में दूसरे गांव के युवक ने एक महिला की नहाते समय की वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म किया। मामले में महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सफीदों सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि असंध निवासी सागर की उसके गांव में रिश्तेदारी है। सात-आठ महीने पहले वह गांव में आया था और चोरी से उसकी नहाते समय की वीडियो बना ली। इसका उसे पता नहीं चला। बाद में सागर ने उसकी बनाई हुई वीडियो दिखाई, जिसे देखते ही वह दंग रह गई। वीडियो डिलीट करने की बात कही तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। फिर सागर ने एक दिन उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सागर के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने, आईटी एक्ट आदि धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें