फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरवाना में महिला सहायता व पुलिस सेवा केंद्र शुरू

विज्ञापन
महिला सहायता केंद्र का उद्घाटन करते एएसपी वसीम अकरम। - फोटो : bureau
विज्ञापन
 एएसपी वसीम अकरम ने शनिवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय के पास रिबन काटकर महिला सहायता व पुलिस सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। एएसपी वसीम अकरम ने कहा कि महिला सहायता व पुलिस सेवा केंद्र स्थापित होने से यहां के लोगों और महिलाओं को काफी लाभ मिलेगा। इससे महिला अत्याचारों में काफी कमी आएगी। महिलाओं को अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए जींद जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे पूर्व महिलाओं को अपनी कानूनी सहायता के लिए जींद महिला थाना में जाना पड़ता था। अब ब्लॉक स्तर पर ही सहायता केंद्र के खुलने से महिलाओं की बहुत सी कानूनी समस्याएं यहीं पर हल कर दी जाएंगी। एएसपी ने बताया कि केंद्र में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक  महिला कर्मचारी तैनात रहकर महिलाओं की समस्याओं का समाधान करेंगी। इस मौके पर सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार, सुभाष सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें