फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिला को दहेज के लिए किया प्रताड़ित

Tue, 25 Feb 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। महिला थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जुलाना मंडी निवासी महिला सुनीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2014 में सिरसा के संतनगर निवासी जगतार सिंह के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने घरेलू सामान दिया था। शादी के कुछ दिन तक तो ससुरालजनों ने उसे ठीक रखा, लेकिन उसके बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसके साथ मारपीट की जाने लगी और उस पर मायके से बाइक लाने के लिए दबाव दिया जाने लगा। जब उसने लाने में असमर्थता जताई तो उसके साथ मारपीट की गई। जांच अधिकारी एचसी सुमन रानी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में जगतार सिंह, अजमेर सिंह, प्रीतम कौर, अजायब सिंह और सीमा के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें