जींद। उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के लापता होने पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने कहा कि उनकी शादी सात जनवरी 2019 को टोहाना की रहने वाली महिला के साथ हुई थी। उनकी पत्नी 20 अक्तूबर को घर से लापता हो गई। वह अपने साथ 35 हजार रुपये व दस तोले सोने के जेवरात लेकर गई है। एसआई सुखबीर कुंडू ने कहा कि गुमशुदगी का मामला दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही है।