फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सड़क हादसे में महिला की मौत, सात लोग घायल

Mon, 18 Dec 2023 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी39: जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस कर्मचारी।
विज्ञापन
जुलाना: जींद-रोहतक मार्ग एनएच 352 बाइपास पर एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें ऑटो सवार एक महिला की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रोहतक निवासी ऑटो चालक मेघराज ने बताया कि वह ऑटो को लेकर जींद के बराह खुर्द गांव में एक सत्रहवीं के कार्यक्रम में गया हुआ था। ऑटो में सभी रोहतक के खोखरा कोट कालोनी निवासी सवार थे। जब वह वापस रोहतक की ओर जा रहे थे तो जुलाना में बाइपास पर उनकी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। ऑटो में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने रोहतक के खोखरा कोट निवासी 45 वर्षीय बाला को मृत घोषित कर दिया। सात ऑटो सवार लोगों को भी गंभीर अवस्था को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर किया। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल जींद में भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें