फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिला ने दवा के धोखे में खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Wed, 14 Feb 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पड़ाना गांव में एक महिला ने दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान सोमवार रात में मौत हो गई। जुलाना थाना पुलिस ने इत्फाकिया कार्रवाई करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पड़ाना गांव निवासी अजमेर की 48 वर्षीय पत्नी मुकेश ने सोमवार दोपहर को दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जींद के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मृतका के परिजनों ने बताया कि मुकेश की कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। उसकी दवा भी चल रही थी। सोमवार दोपहर को उसने दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसकी देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। जुलाना थाना पुलिस ने इस मामले में इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें