फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिला ने जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या की, मायका पक्ष बोला- ससुराल वालों ने की हत्या

Fri, 13 Oct 2023 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में पहुंचे परिजन और पुलिस। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। उचाना के मोहनगढ़ छापड़ा गांव में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उसे तुरंत जींद के नागरिक अस्पताल में लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मायका पक्ष के लोगों ने महिला के ससुरालजनों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया।

मोहनगढ़ छापड़ा निवासी सतीश की पत्नी 32 वर्षीय सीमा ने बुधवार रात को जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे जींद के नागरिक अस्पताल में लाया गया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीमा के मायका पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि सीमा का पति सतीश, देवर रूपेंद्र और सास राजो उसके साथ अक्सर मारपीट करते थे। सतीश शराबी पीने का आदी है और हर रोज सीमा को मारता था। आरोप लगाया कि करीब डेढ़ माह पहले भी सीमा ने ससुरालजनों के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। इस कारण मानसिक रूप से परेशान होकर सीमा ने जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा को एक बेटा और बेटी हैं। जांच अधिकारी राजेंद्र खोबड़ा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मृतका के पति सतीश, देवर रूपेंद्र और सास राजो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें