फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: धमतान साहिब में 1.35 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

Sat, 23 Mar 2024 01:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद/नरवाना। धमतान साहिब में पुलिस ने एक किलो 350 ग्राम मादक पदार्थ के साथ महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस अपराधों की रोकथाम के लिए गांव धमतान साहिब बस अड्डा पर खड़ी थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि धमतान साहिब निवासी सुनीता गांजा बेचती है और अपने मकान के पास बने काली माता मंदिर की दीवार के पास रखी हुई है। वह लकड़ियों के बीच गांजा छिपाया हुआ है। वह गांजा को बेचने की फिराक में है। यदि गांव धमतान साहिब में काली माता मंदिर की दीवार के पास रखी हुई लकड़ियों में तलाशी ली जाय तो काफी मात्रा मे गांजा मिल सकता है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ड्यूटी मजिस्ट्रेट पब्लिक हेल्थ नरवाना के एसडीओ नवीन कुमार की मौजूदगी में वहां से एक किलो 350 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें