फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.933 किलोग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक रोड चौकी के अंतर्गत बुढ़ा बाबा बस्ती में शनिवार अलसुबह डीएसपी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज एसआई बलवान सिंह और उनकी टीम ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान एक महिला को काबू कर एक किलो 933 ग्राम गांजा, 58 ग्राम स्मैक पकड़ी और तीन उद्घोषित अपराधियों को भी गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस सुरक्षा में निगम की टीम ने बिजली चोरी करने पर 17 लोगों के चालान किए।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को शनिवार अलसुबह सूचना मिली थी कि बुढ़ा बाबा बस्ती निवासी महिला अनिता अपने घर पर नशीला पदार्थ बेचती है। इस पर पुलिस ने बुढ़ा बाबा बस्ती पहुंची और देखा कि एक महिला एक पॉलीथिन लिए खड़ी है। पुलिस को देखकर महिला ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने महिला को काबू कर लिया। महिला ने पूछताछ के दौरान अपना नाम बुढ़ा बाबा बस्ती निवासी अनिता के तौर पर बताया। उसके हाथ में पॉलीथिन को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसमें एक किलो 933 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
डीएसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी महिला अनिता के पास से एक किलो 933 ग्राम गांजा और 58 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इस दौरान आरोपी मीना, दिलबाग उर्फ बागी और अनिता वासी बुढ़ा बाबा बस्ती जो कि गोहाना जिला सोनीपत के किसी मामले में भगोड़े अपराधी घोषित किए थे जिनको पुलिस ने काबू कर लिया। इस दौरान बिजली विभाग की टीम ने 17 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पाया। निगम की टीम ने उनके चालान कर जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें