जींद। शहर की एक कालोनी की महिला के साथ पति द्वारा अप्राकृतिक यौन शोषण, छेड़छाड़ व दहेज प्रताड़ना के आरोप में महिला थाना पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कालोनी की महिला ने बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2021 में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसको दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। उसने विरोध जताया तो उसके साथ ससुराल पक्ष के पति, देवर, सास समेत सात लोगों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने शादी के बाद से ही उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए व देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला थाना की जांच अधिकारी एएसआई सुमन ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।