11जेएनडी41-वीडियो के माध्यम से गवाही के विरोध में वर्क सस्पेंड पर बैठे वकील। संवाद
नरवाना। वीडियों कॉन्फ्रेंस के जरिए होने वाली गवाही को लेकर कोर्ट में बार एसोसिएशन के बैनर तले वकीलों ने एक दिन का वर्क सस्पेंड रखा। वर्क सस्पेंड के दौरान उन्होंने वकालत से संबंधित कोई भी कार्य नहीं किया। बार एसोसिएशन के प्रधान अरूण नैन एडवोकेट ने बताया कि वीसी के जरिए जो गवाहों को पेश किया जा रहा है, वह पूरी तरह से गलत है। गवाह को फिजिकली तौर पर पेश किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह इस फैसले का पूरी तरह से विरोध करते है, जिसके चलते उन्होंने कोर्ट में एक दिन का वर्क सस्पेंड भी रखा। संवाद