जींद। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी का डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 83386 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सूरजभान ने बताया कि वह 17 जनवरी को दोपहर के समय पीएनबी के पास पास स्थित एटीएम से रुपये निकालने गया था। इस दौरान वहां पर खड़े युवक से उसने सहायता मांगी। युवक ने उनका डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 83386 रुपये निकाल लिए। जब वह अगले दिन बैंक में पेंशन लेने गया तो खाते से 83386 निकले मिले। इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।