जुलाना। डेबिट कार्ड बदलकर बैंक खाते से 65 हजार रुपये निकालने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। लजवाना कलां गांव निवासी मिठ्ठू ने स्थानीय पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 13 अगस्त को जुलाना के एक एटीएम से रुपये निकालने के लिए गया हुआ था। इस दौरान वहां पर खड़े दो युवकों ने उनका डेबिट कार्ड बदल लिया और खाते से 65 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। संवाद