फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डेबिट कार्ड बदलकर निकाले 34999 रुपये

Sun, 02 Jul 2023 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ पर डेबिट कार्ड बदलकर 34999 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सफीदों पुलिस को दी शिकायत में वार्ड-2 निवासी सुल्तान ने कहा कि वह नगर के बस अड्डा के पास स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गया था। वहां पर एक नौजवान लड़के ने मेरे से धोखा करके डेबिट कार्ड बदल लिया और कोई अन्य डेबिट कार्ड उसे दे दिया। बाद में पता चला उसने मेरे डेबिट कार्ड से एक बार 20 हजार रुपये निकाल लिए व दूसरी बार में 14,999 रुपये किसी अन्य अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें