फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: युवती का डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले 26800 रुपये

Tue, 18 Jun 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। युवती का डेबिट कार्ड बदलकर युवकों ने खाते से 26800 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में खटकड़ गांव की आरती ने बताया कि वह 15 जून को सफीदों गेट पर लगे एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गई थी। इस दौरान उसने पांच हजार रुपये निकाले। वहां खड़े दो युवकों ने उनका पिन नंबर देख लिया। दोबारा से वह राशि निकलवाने लगी तो नहीं निकली।
विज्ञापन

युवकों ने सहायता के नाम पर उनका डेबिट कार्ड लेकर प्रयास किया पर रुपये नहीं निकले। इसके बाद वह घर आ गई। रविवार को सुबह उसके भाई के मोबाइल नंबर पर तीन बार में 26800 रुपये निकलने का मैसेज आया। जब उन्होंने डेबिट कार्ड की जांच की तो वह बदला हुआ था। संवादब
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें