बैंक खाते से छेड़छाड़ कर शिवपुरी कॉलोनी निवासी राजेंद्र सिंह के खाते से दो बार में 80 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। राजेंद्र का बैंक खाता कैथल रोड स्थित एसबीआई में है। 23 सितंबर को किसी ने उनके खाते के साथ छेड़छाड़ कर दो बार में 80 हजार रुपये निकाल लिए। पैसे निकलने की जानकारी मोबाइल पर आए संदेश के बाद मिली। पुलिस को दी शिकायत में फौजी राजेंद्र ने बताया कि किसी ने उसके खाते से छेड़छाड़ कर 80 हजार रुपये निकाल लिए हैं, जबकि उसका एटीएम कार्ड उसके पास था। उन्होंने खाते से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी किसी व्यक्ति को नहीं दी। उन्होंने बताया कि उसके खाते से राशि किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर की गई है। पुलिस ने राजेंद्र की शिकायत पर खाते के साथ धोखाधड़ी कर 80 हजार रुपये निकालने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।