फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 25 हजार रुपये

Thu, 26 Oct 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरवाना। विश्वकर्मा चौक पर एटीएम केबिन में व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल 25 हजार रुपये निकलवाने पर नरवाना शहर थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ चोरी तथा धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रतन कालोनी निवासी नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसी काम के चलते नरवाना गया हुआ था। जरूरत पड़ने पर वह विश्वकर्मा चौक पर एटीएम से रुपये निकलवाने लगा। उसी दौरान केबिन में एक युवक मौजूद था। उसका साथी बाइक के साथ बाहर खड़ा था। अंदर खड़े युवक ने उसे पिन नंबर डालते हुए देख लिया। जिसके बाद युवक उसका एटीएम कार्ड लेकर बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। कुछ समय के बाद उसके फोन पर 25 हजार रुपये निकलवाने का मैसेज आया। शहर थाना नरवाना पुलिस ने नरेश की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ चोरी तथा धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें