फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चली धूल भरी आंधी, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
अांध्‍ाी के बाद सड़क का नजारा - फोटो : bureau
विज्ञापन
आने वाले दिनों में बारिश होने व तापमान में गिरावट की संभावना के चलते गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में जिले में बारिश हो सकती है और आगामी कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार को दिन में जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा, वहीं दोपहर बाद तेज आंधी चलने व आसमान में बादल छाने की वजह से तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार 14 व 15 जून को जिले में बारिश हो सकती है। 15 जून से प्रदेश में धान की रोपाई का भी सीजन शुरू होता है। ऐसे में अगर आगामी दिनों में बारिश होती है, तो धान रोपाई का सीजन जोर पकड़ेगा। वहीं अन्य फसलों ज्वार, बाजरा, कपास की फसल को भी काफी फायदा होगा। मौसम विभाग के अनुसार जून माह के अंत या जुलाई माह के पहले सप्ताह में प्रदेश में मानसून सक्रिय होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें