फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को नहीं आने देंगे समस्या : सैनी

Sat, 23 Mar 2024 03:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कॉन्फेड के नवनियुक्त चेयरमैन कर्मवीर सैनी का वीरवार शाम को मैन्युफैक्चरर वेलफेयर एसोसिएशन ने अभिनंदन किया। एसोसिएशन के प्रधान सतीश कुमार ने कहा कि सैनी के चेयरमैन बनने से उन्हें उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का समाधान हो सकेगा। कर्मवीर सैनी हमेशा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पहले भी खड़े रहे थे और अब चेयरमैन बनने के बाद और ज्यादा मजबूती से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करवाएंगे। कर्मवीर सैनी ने कहा कि जींद के जो भी व्यापारी हैं, उनको किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। भाजपा सरकार हर वर्ग का विशेष ध्यान रखती है। पहले भी व्यापारियाें की समस्याओं को प्रमुखता से हल किया है, भविष्य में भी ख्याल रखेंगे। इस मौके पर एसोसिएशन के उपप्रधान मुकेश कुमार, महावीर सिंधु, सह-सचिव राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, सुशील गर्ग, अंकुर कुमार, अमित कुमार, राजीव गोयल, बिछाराम जिंदल, श्यामलाल गोयल, विनोद, विकास कुमार, राजेश कुमार गिरी ने भी कर्मवीर सैनी का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें